Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिर्जापुर पुलिस चौकस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी और एंटी रोमियो पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मंदिरों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट और सरकारी लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानूनों पर भी प्रकाश डाला गया।

साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड लाइन 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement

मिर्जापुर पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page