Connect with us

राज्य-राजधानी

महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, यातायात प्रभारी ने संभाली व्यवस्था की कमान

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। आगामी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए बाबा तामेश्वरनाथ धाम पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में यातायात प्रभारी परमहंस यादव द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वाहन डायवर्जन तथा पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों एवं यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित एवं सुरक्षित रहे।

Loading...

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन कर सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page