पूर्वांचल
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के मंदिरों पर चढ़ा शिवभक्तों का लहर
ओबरा/ सोनभद्र। स्थानीय नगर के महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्त सेवा समिति के तत्वाधान में शिव बारात की रैली नीकाली जिसमे मनमोहक झांकियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई और शोभा यात्रा के पीछे उमरा भक्तों की जन सैलाब दिखाई दी, नजारा ऐसा जो भी देखें भोले का दीवाना हो गया।
बारात में शिव पार्वती सहित राधा कृष्ण के मनमोहक कलाकारों द्वारा अपनी कलाओं का अद्भुत प्रस्तुत कर मन मोह लिया है। बारात पुराना थाना जैन मंदिर के पास प्रस्थान कर नगर के अन्य चौराहा पर हर हर महादेव का जयकारा दिखा ,जिसमें शिव भक्त सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं सहित नगर के अन्य युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

वहीं भोले के जयकारा में हर हर महादेव जय भोलेनाथ का नारा पूरे नगर में गूंज तो वहीं नगर के अन्य कार्यकर्ता शिव बारातियो के लिए जगह-जगह जलपान का व्यवस्था किया। ओबरा व डाला के बीच सिलाई बनवा मैं स्थित पहाड़ों के बीच डमडम गुफा पर स्थित महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की।
वहीं बाबा भुतेश्र्वर दरबार मन्दिर के अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी एंव समिति के कार्यकर्ता मन्दिर पर आ रहे भक्तों के देख रेख मे लगे रहे । सुबह से ही बाबा भुतेश्र्वर दरबार मन्दिर मे भक्तों का आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम तक चला।मंदिरों में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। वहीं सभी लोग भगवान शिव के पास अपनी अपनी मुराद लेकर पहुंचे। बड़े, बूढ़े, पुरूष, महिला, युवक और युवती सभी वर्ग के लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आर्शिवाद लिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर ओबरा नगर में हर वर्ष भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। इस वर्ष भी ओबरा नगर में शिव बारात निकाली गई। भोलेनाथ की बारात बैरियर,चुड़ी गली के पास से धूमधाम से निकाली गई। शिव बारात को लेकर श्रद्घालुओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला। नगर और आस पास के लोग शिव बारात में शामिल हुए। वहीं डीजे की धून में सभी श्रद्घालु थिरकते नजर आए। जिसमें सुरक्षा को लेकर ओबरा नगर के ओबरा पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अहम रही। ओबरा नगर के चप्पे चप्पे पर ओबरा कोतवाली की पुलिस तैनात रही।

शिव बारात के समिति अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, जल पुरुष रमेश सिंह यादव, समाजसेवी राज सुशील पासवान, शशिकांत श्रीवास्तव ,राहुल पांडे, सुशील कुशवाहा ,मातृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष व उनकी टीम वह अन्य समाजसेवी अपनी सेवा देते हुए शिव बारात में शामिल रहे।
