Connect with us

वाराणसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मोबाइल लेकर परीक्षा में शामिल हुए छात्र, एग्जामिनर गायब

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता की परीक्षा में छात्र मोबाइल लेकर शामिल हुए। विश्वविद्यालय टीम की तलाशी को धता बताकर छात्रों ने परीक्षा कक्ष में फोटो खींचे और वीडियो बनाया। इस दौरान स्टूडेंट्स आपस में बातचीत करते रहे और प्रश्नों के उत्तर एक-दूसरे से शेयर किए। इस पूरे वीडियो में एग्जामिनर गायब रहे।गुरुवार को छात्रों के परीक्षा देते और हंसी ठिठोली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने इसकी जांच भी शुरू करा दी है।

काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय में करवाई जा रहीं हैं। गुरुवार को सुबह की पाली में मानविकी संकाय में चल रही बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन की परीक्षा में कुछ छात्र मोबाइल लेकर अंदर चले गए।परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कॉपी में सवाल का जवाब लिखने का वीडियो वायरल होने लगा। इसमें 13 सेकेंड का एक वीडियो जो है, उसमें परीक्षा के पेपर के सवाल को दिखाते, जवाब लिखने और अन्य छात्रों के परीक्षा देने का दृश्य है। दूसरा वीडियो छह सेकेंड का है।

दोनों वीडियो में छात्र अपनी तरफ कैमरा देखते ही हंसते नजर आ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम परीक्षा कक्ष में जाने के दौरान छात्रों की तलाशी लेती है, इसके बाद भी मोबाइल परीक्षा कक्ष में जाना व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। मोबाइल लेकर परीक्षा देते छात्रों का वीडियो 27 जून की रात में वायरल हुआ है।

विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप –

चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल से वीडियो बनाने का वीडियो देखा है। कमरे में अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा और वीडियो बनाया गया। यह जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक की है। परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा विभाग के लोग इस बारे में बता सकते हैं। कुलपति एके त्यागी ने कहा कि परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई जा रहीं हैं। ऐसी घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी, हम वीडियो की सत्यता पता करवा रहे हैं।

Advertisement

तो वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को परीक्षा के दौरान टीम ने 4 छात्रों को नकल करते दबोच लिया। शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा में चारों छात्र अनुचित साधनों के साथ मिले। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान नकलची चारों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page