वाराणसी
महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी | महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के परिसर मे मेधा लर्निंग फाउंडेशन एवं विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें “ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित संस्थान कन्वेजीनियस प्राइवेट लिमिटेड” में छात्रों का प्लेसमेंट हुआ।
प्लेसमेंट ड्राइव से पूर्व प्री-प्लेसमेंट टॉक कराया गया जिसमे विभिन्न संकायों के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमे फील्ड कॉर्डिनेटर / ENTB फेलो के पद पर 25 से अधिक विद्यार्थी चयनित हुए। जिनके पैकेज 2.5 लाख से 4 लाख तक हैं।
मेधा विद्यार्थियों को रोजगार परक कौशल के साथ इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करती है, जिससे विद्यार्थी बेहतर भविष्य पा सके| ज्ञात हो की विभिन्न राज्यों मे मेधा द्वारा अब तक 30 हज़ार से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है|
प्लेसमेन्ट ड्राइव मे कन्वेजीनियस कंपनी के एच.आर. आकाश सिन्हा, उज्जवल अरोड़ा, इरम गुल तथा सौरभ गुप्ता द्वारा सक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण की गई। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. रमन पन्त , पुस्तक़ाध्यक्ष- मदन लाल तथा रसायन विज्ञानं के विभागाध्यक्ष-डॉ. आनंद एवं मेधा से असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-कृष्ण कुमार जायसवाल, रजत, पूनम, अपराजिता, मंजू छेत्रिय, सिमरन, आदि द्वारा सम्पन्न कराया गया।
