वाराणसी
मनोकामना सिंह समर्पित पत्रकार थे
वाराणसी। मनोकामना सिंह पत्रकारिता के प्रमुख सिद्धांतो को जीते हुए काम करते थे। वे समर्पित पत्रकार थे। उनकी खबरों का आधार विश्वसनीयता, सच्चाई, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पाठकों की भागीदारी भी होती थी। साहस के साथ वे समाचार संकलन करते थे और अपनी व्यवहार कुशलता से खबरें भी निकाल लेते थे। पत्रकारिता के प्रति समर्पण और उनकी सादगी की चर्चा करते हुए आज पराड़कर स्मृति भवन में हुयी श्रद्धांजलि सभा में उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी। श्रद्धांजलि देने वालों में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सिंह, नव निर्वाचित अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, नव निर्वाचित महामंत्री अखिलेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, कार्यसमिति सदस्य कैलाश यादव, आर॰ संजय, विमलेश कुमार चतुर्वेदी, मुन्ना लाल साहनी, राममिलन लाल श्रीवास्तव प्रमुख थे। मनोकामना सिंह के सुपुत्र कार्यसमिति सदस्य अरूण कुमार सिंह ने भी उनके संस्मरण सुनाये। अंत में दो मिनट का मौन रखकर संघ के सदस्य रामजी श्रीवास्तव की माताजी लालमनी देवी, अवधेश कुमार सिंह के पिता रामनाथ सिंह और मनोकामना सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी।
