Connect with us

गोरखपुर

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा महानगर इकाई सक्रिय

Published

on

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर ईकाई द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय बेनीगंज पर गोरखपुर महानगर के मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगी मॉनिटरिंग टीम व मंडल अध्यक्षों के साथ समीक्षा एवं आगामी योजना की बैठक में उपस्थित रहे एवं विस्तारपूर्वक आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

एसआईआर अभियान का उद्देश्य संरचना को मजबूत करना, घर-घर संपर्क करें, भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर लागू करके देश हित में साहसिक निर्णय लिया है, एस आई आर की महत्वता के प्रति लोगों को जागरूक करें एसआईआर में लगने वाली आपकी मेहनत लोकतंत्र के लिए है।

बैठक में गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह , महानगर के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व एसआईआर से जुड़े दोनों विधानसभा शहर विधानसभा व ग्रामीण विधानसभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर संयोजक राजेश गुप्ता व संचालन महानगर महामंत्री  अच्युतानंद शाही ने किया।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय,ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, दयाकृष्ण गुप्ता, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, गौरव तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, सहित महानगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page