Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान बालिका विद्यालय में अनियमितताएं

Published

on

Loading...
Loading...

उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

मिर्जापुर। मड़िहान, मिर्जापुर में उपजिलाधिकारी सौम्या मिश्रा ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, लाइब्रेरी और शिक्षा संबंधी सुविधाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं।

विद्यालय परिसर और आवासीय कमरों में गंदगी पाई गई, भोजन तय मेन्यू के अनुसार नहीं था, और नहाने का पानी पीने के लिए इस्तेमाल हो रहा था।

ड्रेस वितरण में भी अनियमितता देखी गई, वहीं लाइब्रेरी में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं थी। उपजिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विद्यालय देश के बच्चों के भविष्य से जुड़ा होता है, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

अगर जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा पाण्डेय, शिक्षक और व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page