Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान तहसील अधिवक्ता समिति: 2025 चुनाव के लिए मतपत्र बिक्री संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। तहसील अधिवक्ता समिति मड़िहान के वर्ष 2025 के पदाधिकारी चुनाव के लिए मतपत्रों की बिक्री प्रक्रिया संपन्न हो गई। समिति के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और पुस्तकालय मंत्री जैसे प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने परचे खरीदे। संयुक्त मंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

Loading...

मतपत्रों की बिक्री के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। आगामी दिनों में समिति चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page