Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई कर मंडल के विभिन्न जिलों से आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंडलायुक्त ने क्रमवार सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Loading...

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े प्रकरण, सड़क और नाली समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कुछ मामलों में मंडलायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page