वाराणसी
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में शहर में निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक आयोजित
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शहर में निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे सीपेट संस्था की जानकारी ली तथा इसका काम 20 मई तक पूरा कराने को कहा।
उत्तर प्रदेश जल निगम में सिस वरुण फेज वन वाटर सप्लाई के 60% काम पूरा होने की बात कही तथा बताया गया कि यह परियोजना 3किमी की है जिसको की दिसम्बर तक पूरा करा लिया जायेगा। रमना में बनकर तैयार सेप्टिक टैंक परियोजना के बारे में भी जल निगम द्वारा जानकारी दी गयी।
जल शक्ति विभाग द्वारा भगवानपुर में बनने वाले 55 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में बताया गया।
यूपीटीसीएल द्वारा अलईपुर में बनने वाले सबस्टेशन के बारे में बताया गया कि काम को मई में पूरा करा लिया जायेगा। उनको संपूर्णानंद युनिवर्सिटी के सब्स्टेशन के कार्य को भी शीघ्र चालू कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
पर्यटन विभाग द्वारा पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर बनने वाले 33 तीर्थयात्री स्थल के बारे में जानकारी दी गयी। मंडलायुक्त ने जल्द से जल्द धर्मशाला को आंशिक कवर कराने के कार्य को भी शुरू करने को कहा जिसपर कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि अगले महीने इसको शुरू किया जायेगा। पावन पथ परिक्रमा को सितम्बर तक पूरा करने की बात कही।
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनने वाले ट्रांजिट होस्टल को सितम्बर तक पूरा करने, सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज सेवापुरी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को जून तक पूरा कराने तथा दीनदयाल अस्पताल में बन रहे आवासीय ब्लॉक, कैंट पर निर्माणाधीन राइफल शूटिंग रेंज को मई में पूर्ण कराने का आदेश मंडलायुक्त ने दिया। कॉलेज के चल रहे धीमे कार्य पर वर्क इंचार्ज अवर अभियंता को चार्ज शीट देने का आदेश दिया गया और इसी शिक्षा सत्र में उसे जून में चालू करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आवास विकास द्वारा पिंडरा में बन चुके फायर स्टेशन की बात बतायी गयी इसके आवास भी जून कर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये । पुलिस आवास निगम द्वारा निर्माणाधीन 150 बेड बैरक की बात भी रखी गयी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा कराकास प्लांट जो करसड़ा में बन रहा उसको 31 मई तक पूरा कराने का मंडलायुक्त ने निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यकारी संस्थाएं उपस्थित रहे।
