वाराणसी
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी के पर्यवेक्षण समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
बैठक में वरुणा व अस्सी नदी के जीर्णोद्धार के लिये एनजीटी के द्वारा बनी कमेटी के प्रगति की समीक्षा हुई
वरुणा व अस्सी नदी पर 6 से 10 मई के बीच सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया
वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मंडलायुक्त ने उचित दिशानिर्देश दिये।
सर्वप्रथम बैठक में वरुणा नदी की सफाई के संबंध में एनजीटी के आदेशों के पालन में बनी कमेटी के प्रोग्रेस की समीक्षा हुई जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा वरुणा नदी के किनारे बनने वाले आद्रभूमि, आदि केशव घाट पर बनने वाले जैव विविधता पार्क, वरुणा तथा अस्सी नदी के गाद निकालने, डेसिल्टिंग करने आदि के संबंध में की जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी।
बैठक में एनजीटी के नए मानक के हिसाब से भगवानपुर, दीनापुर तथा डीएलडब्ल्यू एसटीपी अपग्रेड करने हेतु जल निगम को तीन दिन में डीपीआर पूर्ण कर लखनऊ प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। बीएलडब्लू को जल निगम को डीपीआर गठित करने के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिये गए।
मंडलायुक्त ने वन विभाग को अगले 15 दिन में शहर के हर संभव ख़ाली स्थान पर, सड़कों के किनारे, नेशनल हाईवेज़ के किनारे पेड़ लगाने का सर्वे करने का निर्देश दिया जिससे की शहर में सभी जगह ज्यादे से ज्यादे पेड़ लग सकें। पेड़ लगाने का कार्य जुलाई में कराने के निर्देश दिये गए।
बैठक में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी द्वारा पिछले महीने चौकाघाट क्षेत्र में वरुणा नदी के संबंध में बनायी गयी कमेटी जिसमें नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा इकोटास्क फोर्स के लोग सम्मिलित थे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गयी। इसका उद्देश्य वरुणा नदी में कूड़ा इत्यादि गंदगी को रोका जाना था परंतु इस पर निर्देशों के बावजूद गत छह माह में कार्य नहीं किया गया। मंडलायुक्त द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए महीने में दो बार नियमित बैठक करने का आदेश दिया गया ताकि वरुणा और अस्सी नदियों की सफ़ाई को गति प्रदान की जा सके ।
बैठक में प्रदूषण, सिंचाई, जलनिग़म, वन विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
