Connect with us

वायरल

भ्रष्टाचार के मामले में दो पीसीएस अधिकारी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप

लखनऊ। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दो पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह और बिजनौर के उपजिलाधिकारी आदेश सिंह सागर शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को निलंबन के बाद राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं, जो अलग-अलग मंडलों के मंडलायुक्त करेंगे।

Loading...

जौनपुर के सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप है। शिकायतें मिलने के बाद जौनपुर के जिलाधिकारी ने नियुक्ति विभाग को उनके निलंबन के लिए पत्र भेजा था, और जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर पर यह आरोप है कि फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान उन्होंने एक पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम कराया और चार लाख रुपये भी लिए। पीड़ित ने अपनी जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम से संपर्क किया था, लेकिन उसकी जमीन खाली कराने के बजाय हिस्सेदारी ले ली गई और पैसा भी लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम स्तर से जांच हुई थी लेकिन असंतोषजनक परिणाम के कारण मामला शासन को भेजा गया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page