Connect with us

वाराणसी

भारतीय न्याय संहिता से पुलिस की बढ़ेगी अराजकता : विकास सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय न्याय संहिता से पुलिस के अधिकार बढ़ गए है। हालांकि वादकारियों को भी इस नए कानून का फायदा होगा। देश के तीनों नए कानून से मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध समय सीमा में होगा। साथ ही इन तीनों कानूनों से देश को न्याय की नई दिशा मिलेगी। वहीं पुलिस को भी इस कानून में अधिकार बढ़ गया है, जिससे अराजकता फैलने की भी आशंका है। उक्त बातें फौजदारी के अधिवक्ता विकास सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि तीनों नए कानूनों से वादकारियों को त्वरित न्याय मिलेगा। साथ ही न्यायालय को भी मुकदमों के बोझ से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस नए कानून को समझने में थोड़ा समय लगेगा। साथ ही अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों व पुलिस को भी इसमें कुछ दिनों तक समस्या होगी। लेकिन जल्द ही सभी इसमें अभ्यस्त हो जाएंगे।

Loading...

विकास सिंह ने कहा कि इस नए कानून में अंग्रेजों द्वारा अपने फायदे के लिए बनाए राजद्रोह के कानून को समाप्त कर दिया गया है। जिससे आमजनमानस को बड़ी राहत मिली है। साथ ही कुछ कड़े प्रावधान गिरोहबंद अपराधों के लिए भी किये गए है। जिससे अपराध में अंकुश लगेगा। कुल मिलाकर यह कानून वादकारियों के लिए न्याय हित में उचित है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page