Connect with us

अपराध

भाजपा नेता से लूटपाट के बाद हत्या, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के महोबा जिले में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सचिन पाठक (25 वर्ष) की चरखारी के घुसियाना वार्ड में लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। सोने की चेन, अंगूठी, नगदी और मोबाइल गायब होने के बाद भी लूट की रिपोर्ट न लिखने पर भाजपाइयों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोश देख पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वह युवा व्यापार मंडल के महामंत्री भी थे, कारोबारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखा।

सचिन पाठक सोमवार रात बाइक से दोस्त को महोबा छोड़कर घर लौट रहे थे, देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। घर वालों ने फोन लगाया लेकिन उनके दोनों मोबाइल बंद थे। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महोबा और चरखारी के बीच करहरा कलां के पास सचिन सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले, पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। परिजन और पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Loading...

मृतक के भाई अनूप पाठक ने आरोप लगाया कि जिस हालत में सचिन मिला, उससे लूटपाट के बाद हत्या किया जाना स्पष्ट हो रहा है। चार अंगुलियों से सोने की अंगूठी, चेन, 11 हजार रुपये व दो मोबाइल भी गायब हैं। सिर पर गहरे घाव और अंगुलियों से अंगूठी निकालने पर खरोंच के निशान हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page