अपराध
भाई ने मां को मारने का भाई पर लगाया आरोप
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में भाई ने मां को जहर देकर मारने का आरोप भाई पर लगाया भाई के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है बिशुनपुर गांव की सावित्री देवी 90 वर्ष अपने पुत्र गंगासागर सिंह के साथ रहती थी। गंगासागर सिंह ने बताया की माता जी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। गुरुवार की रात में उनकी मौंत हो ग ई। जब इसकी सूचना गंगासागर सिंह के और दो भाईयों रमेश सिंह और इन्द्रेश सिंह को लगी तो उन्होंने अपने भाई पर मां हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की तहरीर मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
