Connect with us

वायरल

ब्लूमिंग बड्स स्कूल की रजत जयंती पर स्टेबिन बेन की प्रस्तुति ने बांधा समां

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। जिले के ब्लूमिंग बड्स स्कूल ने अपने स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड के चर्चित सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।

https://www.instagram.com/reel/DUpl8hPk2Ti/?igsh=MXgwaXRmd2h5MWI3NQ==

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका पुष्पा चतुर्वेदी, संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। बच्चों के कार्यक्रम के उपरांत स्टेबिन बेन (Stebin Ben) ने अपने दर्जनों लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। मोबाइल लाइटों से सजा पंडाल तारों की तरह चमक उठा और लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रबंध निर्देशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का 25 वर्षों का सफर केवल समय का आंकड़ा नहीं, बल्कि समर्पण, जुनून और निरंतर सीखने की प्रेरक कहानी है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपनों के साथ की गई शुरुआत को याद करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य के नए लक्ष्य तय करने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन विनय कुमार चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, प्रभा देवी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी, डिप्टी डायरेक्टर अदिति शुक्ला, संरक्षक श्रीमती प्रतिष्ठा चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एडीजे कृष्ण कुमार पंचम, सीओ अमित कुमार, सीओ ट्रैफिक प्रियम शेखर राज पांडे, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे, चौकी इंचार्ज धर्मनाथ यादव, चौकी इंचार्ज हरिकेश बहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर यातायात परमहंश यादव, इंस्पेक्टर फायर ब्रिगेड, अवर अभियंता अमित सिंह, एसडीओ शुक्ला सहित प्रभावती सुपर केयर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉ. धीरेंद्र पांडेय, विजय कुमार राय, रवि सिंह, राजेश पांडे, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य वसुंधरा मिश्रा, प्रधानाचार्य रिम शिम, नागेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, डॉ. रमेश कुमार, रितेश त्रिपाठी, अनूप विश्वकर्मा, विवेकानंद शुक्ल, प्रयाग नारायण शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page