गोरखपुर
ब्रान ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग
गोरखपुर। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र स्थित सेक्टर-13 में शुक्रवार भोर करीब तीन बजे ब्रान ऑयल बनाने वाली रूंगटा एजेंसी (रूंगटा इंड्रस्ट्रीज) में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में धुआं फैलने लगा, जिसे देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और कर्मचारी बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री के अंदर आठ दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई थीं, लेकिन अब तक आग नियंत्रित नहीं की जा सकी थी। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गीडा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
