Connect with us

मिर्ज़ापुर

ब्रह्माकुमारीज ने मनाया ज्ञान दिवस, साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का 60वां स्मृति दिवस मंगलवार को प्रभु उपहार भवन स्थित स्थानीय सेवा केंद्र पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक अनुशासन के साथ मनाया गया।प्रातः काल से ही अखंड योग तपस्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया।

सेवा केंद्र की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजकन्या बहन जी ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वर का संदेश सुनाया और भोग अर्पित कराया। उन्होंने साधकों से मातेश्वरी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर को ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया गया। जानकारी के अनुसार, मातेश्वरी जगदम्बा जी का जन्म वर्ष 1919 में अमृतसर के एक सामान्य परिवार में हुआ था।

24 जून 1965 को उन्होंने नश्वर देह का त्याग कर पूर्णता प्राप्त की।अपने जीवन में त्याग, तपस्या और सेवा के माध्यम से उन्होंने नारी सशक्तिकरण और मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनके सानिध्य में मनमोहिनी दादी, प्रकाशमणि दादी, जानकी दादी और हृदय मोहिनी जैसी विभूतियों ने भी सेवा का मार्ग अपनाया।

इस अवसर पर बीके आरती, बीके दिव्या और बीके शिवानी बहनों ने गीतों व विचारों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। छोटी बच्ची बीके अनामि की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वहीं वरिष्ठ भाई बीके प्रदीप ने अपनी कविताओं के माध्यम से मातेश्वरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डॉ. श्रीकांत रजक दर्जनों योग प्रशिक्षकों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने मातेश्वरी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया और मातेश्वरी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी।

Advertisement

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के विंध्याचल सेवा केंद्र पर भी यह दिवस मनाया गया, जहाँ वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके नीता बहन जी ने परमात्म संदेश दिया और भोग लगाया। सभी साधकों ने मातेश्वरी जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page