Connect with us

चन्दौली

बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन की कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर विविध कर के बकायेदारों से वसूली को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर तहसीलदार ने एक बकायेदार की जमीन कुर्क करने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मची हुई है। बकाया एक माह में जमा न करने पर उक्त भूमि की निलामी कराई जायेगी। बीते दिनों 6 बकायेदारों की जमीन कुर्क की गई थी।

कैली गांव निवासी राजकुमार पर बैंक का 4 लाख 98 हजार 658 व अन्य बकाया है। इस रकम को चुकता न करने पर बैंक ने आरसी जारी कर दी। जिस पर तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्रीय अमीन की ओर से कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन बकायेदार ने पैसा नहीं दिया। तब वारंट जारी किया गया। इसके बाद बकायेदार फरार हो गया। जिस पर बकायेदार की कैली मौजा में स्थित चार आराजी नंबर की रकबा 0.596 में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया।

Loading...

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को एक महीने बाद नीलाम किया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, संग्रह विभाग से रोहित सिंह, बिहारी यादव, उमाशंकर सिंह सहित अन्य रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page