Connect with us

अपराध

बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर

Published

on

किसी और से प्यार करने के शक में एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका को छत से फेंककर मार दिया। उसका खून से लथपथ शव मिला है। फेंकने से पहले सनकी युवक ने युवती से मारपीट भी की क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वहीं ध्रुव के पैर में चोट लगी है। तो वहीं मृतका के परिजनों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या करने का शक जताया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी पर उसका प्रेमी शक करता था। वह उसे किसी और से अफेयर होने का आरोप लगाते हुए हमेशा मानसिक रूप से टॉर्चर करता था। इस वजह से उनकी बेटी परेशान रहती थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए हर जगह दबिश दे रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, मृतका की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली आरुषि मिश्रा के रूप में हुई। आरोपी ध्रुव चिक्कर हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। हत्या महाराष्ट्र के सतारा शहर में की गई। ध्रुव और आरुषि सतारा जिले के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों ही फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे।

ध्रुव सतारा में ही किराये के फ्लैट में रहता था। आरुषि हॉस्टल रहती थी। दोनों के बीच दिल्ली में पढ़ने के समय से दोस्ती थी। काफी समय से दोनों के बीच अफेयर था। आरुषि की मां डॉक्टर दीप्ति मिश्रा ने ध्रुव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page