गोरखपुर
बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी
गोरखपुर। जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जबरैला विसखोहर टोला जंगलअउअल निवासी एक बेरोजगार से ग्राम गंगटही निवासी एक जालसाज ने बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपया लेकर फरार चल रहा है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जबरैला विसखोहर टोला जंगल औउवल निवासी धर्मवीर कुमार पुत्र लालमन का ग्राम गंगटही निवासी एक व्यक्ति से परिचय था। जो गीडा सेक्टर 26 पावर हाउस पर एस एस ओ के पद पर तैनात है। उसने झांसे में लेकर मुझे बिजली विभाग में एस एस ओ के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग किया। पीड़ित उसके झांसे में आ गया, तो आरोपी अपने दोस्त के खाते में 50 हजार रुपया मंगा कर रुपया हड़प लिया हम जब नौकरी की बात करता था। तो वह टाल मटोल करता रहा, बाद में वह गाली गलौज,मारपीट की धमकी देने लगा।
पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है। वहीं, इस संदर्भ में सीओ गीडा अरुण एस ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कारवाई की जाएगी।
