Connect with us

गोरखपुर

बाल त्वचा रोग और कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के लिए एम्स में अलग क्लीनिक की शुरुआत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के त्वचा रोग, यौन रोग एवं कुष्ठ रोग विभाग ने मरीजों को विशेषज्ञ एवं केंद्रित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दो नई विशेष क्लीनिकों की शुरुआत की है। इन क्लीनिकों के माध्यम से बाल त्वचा रोग और संपर्क एलर्जी (Contact Dermatitis) से प्रभावित मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध होगी।

बाल त्वचा रोग (Pediatric Dermatology) क्लीनिक: प्रत्येक सोमवार, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक, संचालन डॉ. सुशांतिका द्वारा।

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस / पैच टेस्टिंग क्लीनिक: प्रत्येक शुक्रवार, दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक, संचालन डॉ. शिवांगी राणा द्वारा।

पैच टेस्टिंग एक विशेष एलर्जी जांच पद्धति है, जिसमें संभावित एलर्जेन (allergens) को पीठ पर विशेष पैच के माध्यम से लगाया जाता है और 48 घंटे बाद परिणाम पढ़े जाते हैं। इस जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि त्वचा किस विशेष पदार्थ के संपर्क में आने से एलर्जिक प्रतिक्रिया दे रही है, जिससे सटीक निदान और लक्षित उपचार संभव हो पाता है।

प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग ने कहा, “इन विशेष क्लीनिकों की शुरुआत का उद्देश्य हमारे मरीजों को अधिक सुव्यवस्थित, विशेषज्ञ और केंद्रित चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। विशेष रूप से बच्चों और एलर्जी से प्रभावित मरीजों का समय पर और सटीक उपचार संभव होगा। यह विभाग की शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को भी सुदृढ़ करेगा।”

Advertisement

मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, एम्स गोरखपुर ने कहा, “एम्स गोरखपुर में मरीजों की सेवा हमारी प्राथमिकता है। इस नई पहल से मरीजों को विशेषज्ञ देखभाल के साथ-साथ त्वचा रोगों के सटीक निदान और उपचार में मदद मिलेगी। मैं विभाग के प्रयासों की सराहना करती हूँ और आशा करती हूँ कि ये क्लीनिक मरीजों के लिए एक नई सुविधा साबित होंगे।”

इन क्लीनिकों के आरंभ होने से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, पैच टेस्टिंग जैसी उन्नत जांच और व्यक्तिगत देखभाल सुनिश्चित होगी, जिससे जटिल त्वचा रोगों के निदान और उपचार में सुविधा होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page