Connect with us

मनोरंजन

बाबा बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म “रंग दे बसंती” का गाना

Published

on

Loading...
Loading...

SRK म्यूजिक प्रा. लि. के अंतर्गत भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” का गाना “राम जी की जय हनुमान जी जय” बाबा बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज कर दिया गया। बाबा बागेश्वर धाम महाराज ने मुंबई में अपने कार्यक्रम के दौरान इस गाने को रिलीज किया और इस दौरान वे गाने को देख वह मंत्रमुग्ध नजर आए। मौके पर फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह और खुद खेसारीलाल यादव भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए बाबा बागेश्वर धाम महाराज से आशीर्वाद भी लिए।

बाबा बागेश्वर धाम द्वारा रिलीज खेसारीलाल यादव का गाना “राम जी की जय हनुमान जी जय” के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दिलेर मेंहदी ने प्लेबैक सिंगिंग की है। यह गाना भक्ति भावों से ओत प्रोत है। खेसारीलाल यादव और डायना खान स्टारर इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है और देखते ही देखते लाखों व्यूज के आंकड़ों को पार कर गई। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा कि बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज जी के पवित्र हाथों से हमारा गाना अयोध्यापति श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रिलीज हुआ है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे पूरा विश्वास है कि सियाराम एवं बाबा बागेश्वर महाराज की कृपा से यह गाना और हमारी फिल्म साल की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। आप तमाम भक्तों और सिने प्रेमियों से आग्रह है कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और दुलार दें।

वहीं, फिल्म निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि “रंग दे बसंती” हमारी एक महत्वपूर्ण फिल्म है और गाना “राम जी की जय हनुमान जी जय” उसका खास गाना है, जिसकी मेकिंग शानदार तरीके से हुई है। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह गाना हर लोगों के जुबान पर हो, यही हमारी कामना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page