Connect with us

अपराध

बलिया में बदमाशो ने दो को मारी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Loading...

घायल युवकों में एक अरमान (18) पुत्र कयामुद्दीन तथा दूसरा विशाल पासवान (24) पुत्र भूवाली पासवान है। दोनों युवक बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के निवासी है। सूचना पर बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी समेत आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page