Connect with us

चन्दौली

फार्म हाउस पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए बदमाश

बरहनी (चंदौली)। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के बाहर पूरब दिशा में स्थित एक फार्म हाउस पर सो रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर एडिशनल एसपी अनंत चन्द्रशेखर, एसपी आदित्य लांघे, सीओ देवेन्द्र कुमार तथा कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल पहुंचकर जांच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह के पुत्र विशाल सिंह (29) अपने फार्म हाउस पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात बदमाश पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गए और हाल में सो रहे विशाल सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए और फरार हो गए।

घटना के समय पास के कमरे में सो रहे विवेक सिंह ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह बाहर निकले और पहले अपनी बाइक का टायर देखने लगे। इसके बाद जब उन्होंने अपने छोटे भाई विशाल सिंह को देखा तो वह तड़प रहे थे और उनके सिर में गोली लगी हुई थी। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

विवेक सिंह ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और घायल विशाल सिंह को आनन-फानन में जमानिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी भेज दिया। मौके से 315 बोर का एक खोखा भी बरामद किया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।

बताया जाता है कि इससे पहले 28 जनवरी 2025 को भी स्वर्गीय अजीत सिंह को इसी फार्म हाउस के गेट पर अधमरा कर छोड़ दिया गया था। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी तथा कंदवा और धीना थाने की पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page