Connect with us

अपराध

प्राण घातक हमले में देवर की मौत भाभी ट्रामा सेंटर रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

अमेठी जिले में हो रही लागतार हत्या की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है।रविवार की रात घर के बाहर सो रहे देवर और भाभी पर अज्ञात हमलावरों ने धार दार हथियार से हमला बोल दिया।जिसमे अधेड़ देवर की मौत हो गई।श और वही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज हेतु परिजन जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुऐ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।पुलिस शव को पीएम हेतु भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Loading...

जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मनीरामपुर रामदैयपुर निवासी राम सजीवन 55 वर्ष और धनराजी 58 वर्ष अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ युवक व महिला पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में अधेड़ की मौत हो गई। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना का शोरगुल सुनकर आस पास के लोग इक्कठा हो गए।आनन फानन में परिजन घायल महिला को इलाज हेतु संयुक्तजिला चिकित्साल्य गौरीगंज लेकर गए।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रिफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे मे लेकर पीएम एवं जांच पड़ताल में जुट गई है
पुलिस अधीक्षक अमेठी डा इलामरान जी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की गहनता से जांच पडताल की जा रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page