Connect with us

वाराणसी

प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार के लिए हुकुलगंज में हवन-पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की कामना को लेकर मतगणना की पूर्व संध्या पर वार्ड नं 11 हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में हुकुलगंज त्रिमुहानी स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हवन पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ किया। इस अवसर पर मोदी जी के चित्र को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई व्यक्त किया।

Loading...

इस अवसर सन्तोष सेठ,भोला सोनकर, शिवशंकर यादव,कन्हैया अग्रहरी , हिमांशु श्रीवास्तव,बादल सोनकर, रामू सेठ, अवनीश श्रीवास्तव,संजय सोनकर,दीपक श्रीवास्तव,अजय अग्रहरी,लवकुश मौर्य, सत्यनारायण गुप्ता सोनू सहित दर्जनों क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page