Connect with us

अपराध

पैसे के लालच में पड़ोसी ने की बच्चे की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो पड़ोसियों ने एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। पहले बच्चे को बेहोश कर उसका गला दबाया फिर उसकी शर्ट से उसका गला काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इस मामले में एक नाबालिग भी आरोपी है। घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है जहां 6 अक्टूबर को तोरफा गांव निवासी अशोक पाल के बेटे बृजेश का सिर कटा शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या फिरौती के उद्देश्य से की गई थी।

पुलिस ने बताया कि अशोक पाल मजदूरी और खेती करता है। उसने एक बाइक खरीदने के लिए 80,000 रुपये इकट्ठे किए थे और बाइक लेने वाड्रफनगर भी गया था, लेकिन किसी कारण से बाइक नहीं खरीद सका। इसकी जानकारी आरोपी रवि पाल (19) को हुई जिसने पैसे की लालच में अशोक के बेटे बृजेश का अपहरण कर फिरौती की योजना बनाई।

Loading...

2 अक्टूबर को रवि ने बृजेश को अपने घर बुलाकर उसे जंगल की ओर ले गया। जब बृजेश घर लौटने की कोशिश करने लगा तो रवि ने उसे रोककर पैसे वसूलने की बात कही लेकिन बृजेश ने इससे इंकार कर दिया। इस पर रवि ने पहले उसकी पिटाई की और फिर गला घोंटकर बेहोश कर दिया। पकड़े जाने के डर से उसने शर्ट से बृजेश का गला रेत दिया।

घटना के समय रवि के साथ एक नाबालिग भी था जिसने शव को छिपाने में उसकी मदद की। बच्चे का शव 6 अक्टूबर को मिला था और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रवि ने पैसे के लालच में बच्चे की हत्या करने की अपराध स्वीकार किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page