Connect with us

अपराध

पूर्व विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जौनपुर। जनपद के खेतासराय के गोरारी गांव में एक सप्ताह पहले हुए पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर पर प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बृहस्पतिवार सुबह आजाद नहर पुलिया के पास से की।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पारा कमाल निवासी खुर्शीद अनवर पर 4-5 अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद घायल के पिता फैय्याज अहमद की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में हमले में शामिल तीन आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें अंकित मौर्य (25) निवासी गोपालापुर थाना कोतवाली, दीपक जायसवाल (26) निवासी शकरमंडी थाना कोतवाली और अंकुल मौर्य (28) निवासी पदुमपुर थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें खेतासराय थाना क्षेत्र के आजाद नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page