Connect with us

चन्दौली

पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

Published

on

चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली, विकास खंड सदर, जनपद चंदौली में शुक्रवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापक दिवाकर नाथ दुबे एवं शिवपूजन प्रसाद को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया और उनकी सराहना की।

समारोह में सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम प्रधान विकास सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी, ब्लॉक संयोजक मो. अकरम, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेराम पांडेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, विवेक सिंह, जय बहादुर, भानुप्रताप, प्रेम प्रकाश, राजेश बहादुर सहित अन्य शिक्षक एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa