Connect with us

बड़ी खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

Published

on

दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वे वित्त मंत्री और वित्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके नेतृत्व में देश ने एक दशक तक अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति देखी।

उनके कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था ने औसतन 7.7% की वृद्धि दर हासिल की और लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई। उनके प्रधानमंत्री रहते भारत 2014 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया जिससे लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ।

डॉ. सिंह का विकास का मॉडल न केवल उच्च आर्थिक वृद्धि पर आधारित था, बल्कि समावेशी विकास पर भी जोर देता था। उन्होंने ऐसे कानूनों को लागू किया, जिन्होंने नागरिकों को भोजन, शिक्षा, काम और सूचना का अधिकार सुनिश्चित किया। उनकी इन नीतियों ने भारतीय राजनीति में एक नई क्रांति की शुरुआत की और देश में एक नई दिशा दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa