वाराणसी
पूर्व पार्षद एवं श्री चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड नंबर 28 में हर घर तिरंगा अभियान का किया गया शुभारंभ
Loading...
Loading...
वाराणसी| देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से इस वर्ष देश आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है और जैसा कि प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा फहराने का सभी देशवासियों से आवाहन किया है उसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वार्ड नंबर 28 चेतगंज के नागरिकों के घर घर तिरंगा वितरित किया गया। वही पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने क्षेत्रीय लोगों से अपील भी किया कि सभी लोग अपने घरों पर ऑफिस में एवं अपने प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक झंडा जरूर लगाएं यही हमारे देश के प्रति कुर्बानी देने वाले देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Loading...
Continue Reading
