Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवाए का पदभार ग्रहण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: बिजय कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवाए का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप पूर्वाेत्तर रेलवे पर ही मुख्य माल भाड़ा यातायात प्रबन्धक के पद पर वर्ष 2018 से कार्यरत थे।

Loading...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले बिजय कुमार 1997 बैच के आईआरटीएस अधिकारी है। आपकी प्रथम नियुक्ति सहायक परिचालन प्रबन्धक, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार मंडल, पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे के पद पर हुई थी। आपने पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे पर सहायक परिचालन प्रबन्धक, मण्डल परिचालन प्रबन्धक एवं वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक के उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात आपने उत्तर मध्य रेलवे पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक तथा मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुए आपने उत्तर मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) को लगाने सहित रेल यात्रियों को बेहतर यात्री सुख सुविधा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page