वाराणसी
पूर्वांचल के विकास में व्यापारियों और उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान – नन्द कुमार नंदी
वाराणसी| लोहता पूर्वांचल के विकास में छोटे मझोले व्यापारियों और उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उक्त बातें प्रदेश के औद्योगिक विकास निर्यात मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने सोमवार को लोहता मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने कहा कि वाराणसी सदियों से उद्यमियों और व्यापारियों का प्रमुख केंद्र रहा है। कॉंग्रेस,सपा,बसपा की सरकारें उद्यमियों और व्यापारियों के विकास मे बाधक रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री की दृढ इच्छा शक्ति की बदौलत वाराणसी सहित पूर्वांचल में उद्यमी और व्यापारी भय मुक्त होकर अपने अपने व्यापार को बिना गुण्डा टेक्स दिये कर रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अजय केशरी,अजीत सिंह बग्गा,राजकुमार जायसवाल,सरोज गुप्ता,संजय गुप्ता,शलिनी खन्ना,विजय गुप्ता विजय जायसवाल अशोक मिश्रा सुनील मिश्रा सुनील गुप्ता सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित थे।
