वाराणसी
पुस्तकालय की समस्याओं को लेकर तैयारी कर रहे छात्रों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक के सामने रखी अपनी माँगे
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी। पुस्तकालय खुलने की समय सारिणी एवम पिछले कई सालों से लगातार सुबह 8बजे से लेकर देर रात्रि आठ बजे तक एल0टी0कालेज मे चल रहे पुस्तकालय की समय सारिणी एकाएक दिन के 9बजे से लेकर देर शाम 5बजे तक चलने की समस्याओं को लेकर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आज संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल प्रदीप कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं को रखे,संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन की गाइड लाइन का पालन कराते एवम करते हुए शिक्षा विभाग की OSD से त्वरित बात करते हुए समय से समस्या का निदान का अस्वाशन देकर छात्रों की समस्याओं को सुना,तैयारी कर रहे छात्रों का आरोप था कि पूर्व में जिलाधिकारी रहे विजय किरण आनन्द ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुबह 8बजे से लेकर देर रात्रि आठ बजे तक पुस्तकालय खोलने का समय सीमा रखवाया था। जिस से तैयारी कर रहे हैं छात्रों के पठन-पाठन में काफी सुधार रहा कई दरोगा एवं अन्य वरिष्ठ जगहों पर पदभार ग्रहण किए लेकिन करो ना कॉल के उपरांत समय सारिणी बदल जाने से नाराज छात्रों ने पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा था। जब मामले में कोई कार्यवाही नही हुई तो आज तैयारी कर रहे छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार से मिलकर अपनी मांगों को रखा, छात्रों की शिकायत थी कि पुस्तकालयाध्यक्ष के0एस0परिहार ने पठन पाठन एवम पुस्तकालय की समय सीमा को कम कर दिया है।जब इस मामले में पुस्तकालय प्रभारी वाराणसी के0एस0परिहार से वार्ता किया गया तो बातचीत में बताए कि स्टाफ की कमी एवम सुरक्षा ब्यवस्था की खामियों के कारण सुबह 9बजे से लेकर देर शाम 6बजे तक कर दिया गया है।हमारे यहां स्टॉप की कमी है मात्र एक बाबू और एक चपरासी के सहारे पुस्तकालय को हर एक सुविधाओ के साथ छात्रो की आवश्यकता की पूर्ति करने एवम साफ सफाई के साथ तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा हुँ।पुस्तकालय में पढ़ने वाले सभी छात्र बैचलर और पोस्ट ग्रेजुवट उम्र के लड़के और लड़कियां है।जो समय से आते है और समय से चले जाते है,वही छात्रों का आरोप था कि एक चपरासी पिन्टू कुमार पुस्तकालय भवन के बगल जो छात्रों के पठन पाठन के लिए सरकार द्वारा मुहैया सुविधा के दृष्टिकोण से बनाया गया है उसमें पुस्तकालय का चपरासी अपना कब्जा जमाए पूरे परिवार के साथ रह रहा है। और बताया गया कि नगर निगम द्वारा शौचालय की साफ सफाई के लिए अलग से कर्मचारी मुहैया है। और सुरक्षा में लगे गार्डों को मात्र पन्द्रह दिन बाद ड्यूटी से बदल दिया जाता है लेकिन जयशंकर सिंह नामक गार्ड पिछले चार महीनों से अनवरत ड्यूटी कर रहा है। जिसका सुबह 6 बजे से लेकर देर रात्रि आठ बजे तक ड्यूटी रहती है लेकिन वह सुबह 9बजे से लेकर देर शाम 5बजे तक कि ड्यूटी में रहता है।वही मामले में जब पुस्तकालय प्रभारी से बात किया गया तो बताए कि चपरासी एक जीर्ण सिर्ण कमरा जो तोड़कर बनाया जाना है उसी में रहता है और पूरे जगहों की समय से रहकर साफ सफाई करता है। और गार्ड वर्तमान समय मे दुसरा है जो पन्द्रह दिनों के बाद समय से उसकी ड्यूटी बदली जाती है,अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में तैयारी कर रहे छात्रों ने अपना विरोध जताया।
