Connect with us

वायरल

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल की सजगता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। ब्यूरो चीफ बस्ती सतेन्द्र प्रताप सिंह जयदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने सलामी परेड के उपरांत जवानों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की और ड्यूटी के समय उच्च कोटि की वर्दी पहनने तथा जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय एवं पुलिस अस्पताल का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय तथा बैरक भवनों की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। नवनिर्मित बैरकों के साथ यातायात कार्यालय एवं डायल-112 व्यवस्था की स्थिति भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।

Loading...

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर जनसंपर्क ही प्रभावी पुलिसिंग की पहचान है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page