Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुलिस ने महिलाओं संग बालिकाओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक

Published

on

अधिकारों की दी जानकारी

मीरजापुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत मीरजापुर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, महिला ई-हाट योजना जैसी सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, पाक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया गया।

Advertisement

छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान कराई गई और उन्हें किसी भी असहज स्थिति में अपने अभिभावकों या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा, साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए महत्वपूर्ण उपायों के साथ-साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी देकर महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

मीरजापुर पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page