Connect with us

वाराणसी

पुलिस को चकमा देकर 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट में सपा नेता के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली फेल हो गई। प्रशासन को चकमा देते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश साहिल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय अलका की अदालत ने आरोपी सूजाबाद, पड़ाव निवासी साहिल यादव को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

वाराणसी की दशाश्वमेध पुलिस अब साहिल को अदालत की अनुमति से कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस प्रयास करेगी कि घटना में प्रयुक्त असलहा साहिल की निशानदेही पर बरामद हो जाए।

बता दें कि, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से कुछ कदम की दूरी पर ही मीर घाट के हिस्ट्रीशीटर और सपा नेता विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर गुंडा टैक्स न देने पर 30 जून की दोपहर में बदमाशों ने धावा बोला था। फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला कर परिवार के छह वर्ष के एक बच्चे सहित छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से पकड़े गए आरोपी गोविंद यादव को एक जुलाई को जेल भेजा गया था।

इस मामले में सपा नेता की तहरीर पर 30 जून को दशाश्वमेध थाने में पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, चार आरोपियों अंकित यादव, शिवम वर्मा, शोभित शर्मा और साहिल यादव पर डीसीपी काशी जोन ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दशाश्वमेध थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच साहिल ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में ‌सरेंडर कर दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page