Connect with us

वाराणसी

पुलिस की मुठभेड़ में चेन स्नेचर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र में शनिवार भोर बारिश के बीच पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। रेलवे की पटरी के किनारे से भागते समय पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके पर घायल बदमाश को दबोचकर नजदीकी अस्पताल भेजवाया। उसकी पहचान रानू के रूप में हुई है। रानू लंबे समय से चेन स्नैचिंग की वारदातों में लिप्त रहा है। पुलिस ने उसके पास से वह सोने की चेन बरामद की है, जिसे उसने 19 अगस्त को कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से छीना था।

मौके पर एडीसीपी सरवण टी. पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी रानू पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह इलाके में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था। देर रात सिगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा है। घेराबंदी करते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे दबोच लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page