Connect with us

गाजीपुर

पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएँ, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है।

Loading...

इसी क्रम में गुरुवार को जिले के सभी थानों पर दैनिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समाधान हेतु नियमानुसार उचित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page