Connect with us

राज्य-राजधानी

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल का बारीकी से अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा जवानों की कदमताल, हथियार संचालन एवं दंगा नियंत्रण अभ्यास का परीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा कर्तव्य के प्रति सजग एवं समर्पित रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई, बैरकों की व्यवस्था, वाहन शाखा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

Loading...

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित परेड एवं प्रशिक्षण से पुलिस बल की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page