Connect with us

वाराणसी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बढ़-चढ़कर आन्दोलन में भागीदारी करें मातृशक्ति – शशिकान्त श्रीवास्तव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार सुपरवाइजर एसोसिएशन की सिंचाई विभाग स्थित संघ भवन में आयोजित हुई बैठक में सुपरवाइजरों ने पदोन्नति एवं एसीपी की मांग को लेकर सरकार व शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए मांगे पूरी होंने तक संघर्ष में पूर्णरूपेण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला को आश्वासन दिया।

बैठक में जिले के सभी ब्लाकों व शहरी क्षेत्रों में कार्यरत सुपरवाइजरों की पूर्ण उपस्थिति रही जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गीतांजलि राणा व संचालन मंत्री ऊषा गौतम ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिन्होंने नारी शक्ति से पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त मंच द्वारा किए जा रहे आंदोलन में पूर्ण सहयोग की अपील की।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने बताया कि, सुपरवाइजरों की प्रोन्नति एवं एसीपी पर शासन स्तर पर वार्ता की जा चुकी है और निदेशक स्तर पर शीघ्र समाधान किये जाने का आश्वासन भी संगठन को प्रांतीय स्तर पर आन्दोलन के दौरान दिया गया था। परन्तु विलम्ब के कारण आप लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जाना सही है क्योंकि 25-26 वर्षों तक कार्य करने के बावजूद एक ही पद पर बने रहना और समयानुसार रिक्तियों के बावजूद पद्दोनन्ति न मिलने से कुण्ठा व्याप्त हो जाती है। संघ लगातार शासन व निदेशक स्तर पर प्रयास कर रहा है उम्मीद है कि शीघ्र ही समाधान का प्रयास फलीभूत होगा।पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त मंच द्वारा किये जा रहे आन्दोलन में सुपरवाइजर एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगा।

बैठक में सुपरवाइजर कामिनी पांडे, रीता कुशवाहा ,लालिमा पांडे ,शीला राव, मंजू लता राव, पुष्पा राय ,मंजू राय, किरण लता, कनकलता , चंद्रतारा ,प्रभावती , पूनम यादव ,अनुराधा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page