Connect with us

पूर्वांचल

पुरानी पेंशन को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया “Relay Hunger Fast”

Published

on

Loading...
Loading...

खबर सुल्तानपुर से हैं जहां पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर उत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। यह भूख हड़ताल 11 जनवरी तक चलेगा। हंगर स्ट्राइक का बैनर लगाकर मंच पर रेलवे के कर्मचारियों ने यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए और सरकार को चेताया कि पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर लगातार उनका धरना प्रदर्शन तेज होता जाएगा।

Loading...

यूनियन के नेताओं का कहना है कि देश में पेंशन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि, यदि कोई नेता मंत्री एक दिन का भी विधायक हो जाता है तो वह पेंशन का हकदार हो जाता है, लेकिन सरकार केंद्र और राज्य कर्मचारियों की पेंशन पर कोई विचार नहीं कर रही है। इस तरीके के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा । धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि मरते दम तक अपने हक की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page