गाजीपुर
पीजी कॉलेज गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में गुरुवार को महिला यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समिति के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की। समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. मीना सिंह (संगीत विभाग) करेंगी। समिति में डॉ. रागिनी अहिरवार (जंतु विज्ञान विभाग), डॉ. प्रतिमा सिंह (गणित विभाग) और डॉ. शिप्रा सिंह (गृह विज्ञान विभाग) को सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह समिति महाविद्यालय में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करेगी। समिति शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निवारण तथा निस्तारण करेगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। समिति के सदस्य सभी कार्य दिवसों में परिसर में उपलब्ध रहेंगे ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।