Connect with us

दुर्घटना

पिकअप चालक के झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वाहन पलटी, 10 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां (भेड़हरा ) गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर करीब 4:30 बजे विधान ढाबा के सामने प्रयागराज की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप चालक को झपकी आने से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 20–25 लोग सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि पिकअप संख्या BR-45-GB-4022 में सवार सभी लोग मथुरा से दर्शन कर अपने गांव भभुआ (बिहार) लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के खोचवां (भेड़हरा) गांव स्थित नेशनल हाईवे पर विधान ढाबा के सामने चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गुड्डू, पुजारी, संगीता, उषा, विक्की, रामप्यारे व समीर समेत करीब 10 दर्शनार्थी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के चलते कुछ देर तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page