वाराणसी
पिंडरा विधायक ने बूथ गठन सत्यापन पर ली जानकारी, कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश
पिंडरा (वाराणसी)। जनसहयोग कार्यालय बड़ागांव में शनिवार को पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ गठन सत्यापन अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पार्टी के नियमों के अनुरूप और पारदर्शिता से होनी चाहिए।
विधायक ने बूथ अध्यक्षों के चयन में भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ों को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलामहामंत्री डॉ. जे. पी. दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, सुनीता सिंह, अरविंद मिश्रा, मनीष पाठक, और अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बूथ गठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी को आगामी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
