वाराणसी
पार्षद उर्मिला पाण्डेय के प्रयास ने लाया रंग
Loading...
Loading...
वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के आशापुर में स्थित लोहिया नगर कॉलोनी की जर्जर हो चुकी सड़क एवं पानी निकासी की व्यवस्था से परेशान लोगों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रीय पार्षद ने उक्त परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए इस ओर ध्यान दिया और नवनिर्मित वार्ड 32 की पार्षद एवं क्षेत्रीय नागरिकों के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को कॉलोनी के सड़क, सीवर के लिए शिलान्यास किया गया।

पार्षद उर्मिला पांडे ने बताया कि, लोहिया नगर कॉलोनी फेस 2, लेढूपूर शिवाला से होते हुए गाजीपुर रोड तक सड़क निर्माण कार्य करने का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है।
Loading...

इस मौके पर वार्ड 32 की पार्षद उर्मिला पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, नागेश्वर मिश्रा, पवन पाण्डेय, आदि समेत दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।
Continue Reading
