Connect with us

वाराणसी

पश्चिम बंगाल में हिंसा से भारतीय अवाम पार्टी नाराज

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय अवाम पार्टी ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

• ममता ने वोट के लालच में हिंसा भड़काई।
• ममता ने पहले ही हिन्दुओं के खिलाफ बयान दिया था।
• पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त किया जाए।
• हिन्दुओं के लिये नरक बन चुका है पश्चिम बंगाल।
• घुसपैठियों और रोहिंग्या जिहादियों ने सरकार की शह पर हिंसा का नंगा नाच किया।

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी, 2 अप्रैल। रामनवमी के शोभायात्रा पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पत्थरबाजी सनातन संस्कृति पर सुनियोजित हमला है। बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों ने अब पश्चिम बंगाल में तांडव शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने आतंकियों को खुली छूट दे रखी है। सरकार की मुखिया ममता बनर्जी ने चेताया था कि रमजान में किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो मैं किसी को नहीं छोडूंगी। लेकिन उन्होंने जिहादियों को कोई चेतावनी नहीं दी जो अपनी छतों से शोभायात्रा पर हर बार पत्थरबाजी करते हैं। सरकार की शह पर घुसपैठियों और रोहिंग्यों ने पश्चिम बंगाल से हिन्दुओं को भगाने और हर इलाके को मुस्लिम इलाका बनाने, हिन्दुओं के घरों पर कब्जा करने की बड़ी साजिश रची है।

ममता सरकार के दोहरे रवैये और आतंकियों को शह देने से नाराज भारतीय अवाम पार्टी के सुभाषवादी कार्यकर्त्ताओं ने लमही के मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यकर्त्ताओं ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद, पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करो, ममता को गिरफ्तार करो, पश्चिम बंगाल को कश्मीर नहीं बनने देंगे, का नारा लगाया।

Advertisement

भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि ममता सरकार सारी हदें पार कर चुकी है। घुसपैठियों को सर पर चढ़ाकर हिन्दुओं पर अत्याचार करवा रही है। ममता सरकार को बर्खास्त कर तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। ममता और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। पश्चिम बंगाल की स्थिति भयावह हो चुकी है। कई इलाकों पर घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों का कब्जा हो चुका है। हिन्दुओं और सनातन संस्कृति के प्रति ममता के नफरत पूर्ण बयान आ रहे हैं। ममता उसको पाकिस्तान बनाना चाहती है। भारतीय अवाम पार्टी गृहमंत्री और राष्ट्रपति से मिलकर बर्खास्तगी की बात कहेगी। पार्टी निर्दोष हिन्दू भाई बहनों के साथ खड़ी है।

भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी ने कहा कि ममता बनर्जी का कहर दलितों पर टूट रहा है। दलित अब पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा भी नहीं निकाल सकते। पूजा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। दलितों को ममता के पाले हुए जिहादी मार-मार कर भगा रहे हैं। ममता की वजह से देश में नफरत फैल रही है। ममता को गिरफ्तार किया जाए। जिहादियों और आतंकियों के ये पश्चिम बंगाल सुरक्षित ठिकाना है और हिन्दुओं के लिए कब्रगाह बन चुका है।

पुतला दहन कार्यक्रम में नाजनीन अंसारी, देवेन्द्र नाथ सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, ओ०पी० सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, जय प्रताप सिंह, प्यारे लाल, सूरज कुमार, रामाजश्रय, विक्की, आर्यन, आशीष, दीनानाथ, रोहित, श्लोक, नितिश कुमार सिंह, अमन, आलोक कुमार सिंह, विशाल, अजय पटेल, अभय कुमार, सुजीत राय, संदीप पाण्डेय, वन्दना रावत, नेहा, अकांक्षा, गुंजन, सानिया, भोला सिंह, सरोज देवी, गीता देवी, किसुना, सूरज चौधरी, राजेश कन्नौजिया, ओ०पी० चौधरी, देवेन्द्र पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय आदि लोगों ने भाग लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page