वाराणसी
परीक्षा देने गयी युवती कॉलेज में हुई घायल
Loading...
Loading...
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा इलाज, सिर में लगे कई टांके
वाराणसी। यूपी कॉलेज में सोमवार की सुबह एमए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा देने पहुंची युवती कॉलेज के बरामदे से नीचे गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद छात्रों ने घायल युवती को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर में कई टांके लगे है। इसके अलावा नाक की हड्डी, पैर और शरीर के कई हिस्सों में भी गम्भीर चोटें आई है।
Loading...

पिता राजीव जायसवाल का कहना है कि, बेटी की इस समय मानसिक स्थिति सही नहीं चल रही है। मैंने उसकी स्थिति अध्यापिका से बताई थी। उसके बाद भी बेटी ऊपर बरामदे से कैसे नीचे गिर गई ? यह समझ से परे है। इस मामले में कॉलेज की लापरवाही सामने आई है।
Continue Reading
